फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पटाखों से बिगड़ी आबोहवा, एक्यूआई 220 के पार, तीन गुना से अधिक बढ़ा वायु प्रदूषण, सीपीसीबी की रिपोर्ट

Sun, 08 Nov 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में दीपावली पर हुई भीषण आतिशबाजी से वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक ढंग से बढ़ गया है। रविवार देर शाम शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 220 तक पहुंच गया, जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुधार के कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
कानपुर में वायू प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दीपावली पर जमकर हुई आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ गया। रविवार देर शाम जैसे-जैसे पटाखे जलाए जाते रहे, वैसे-वैसे वायु प्रदूषण भी बढ़ता गया। देर शाम को शहर में औसत वायु प्रदूषण 220 रिकाॅर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार एक नवंबर को शहर में वायु प्रदूषण मात्र 47 था। दो नवंबर को औसत वायु प्रदूषण बढ़कर 108 के स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन

तीन नवंबर को यह और तेजी से बढ़कर 203 के स्तर पर पहुंच गया। चार नवंबर को घटकर 189 दर्ज किया गया। फिर पांच नवंबर को 203, छह को 238, सात को 231 और रविवार देर शाम एक्यूआई 220 रिकाॅर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सुमन ने बताया कि वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के प्रयासों के लिए नगर निगम से कहा है। उन्हें पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें