मुंबई स्पेशल ट्रेन के दो कोच में लगी आग में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीओडी के पास न्यू वॉशिंग लाइन में खड़ी मुंबई स्पेशल ट्रेन के रैक में आग लग गई। इससे स्लीपर के दो कोच जल गए। दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। रेलवे ने जांच के लिए टीम गठित की है। जो जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।
मुंबई स्पेशल ट्रेन (04152) मंगलवार को सुबह पांच बजे सेंट्रल स्टेशन पहुुंची। इसके बाद न्यू वाशिंग लाइन में रैक को खड़ा किया गया। दोपहर तीन बजे के करीब अचानक दो कोचों से आग की लपटें उठने लगीं। जब तक दमकलों से आग पर काबू पाया जाता दोनों कोच जलकर खाक हो गए। इन कोचों को रैक से काटकर अलग किया गया।