फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मुंबई स्पेशल ट्रेन के रैक में लगी आग, जल गए स्लीपर के दो कोच

Tue, 17 Dec 2019 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुंबई स्पेशल ट्रेन के दो कोच में लगी आग  में लगी आग  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सीओडी के पास न्यू वॉशिंग लाइन में खड़ी मुंबई स्पेशल ट्रेन के रैक में आग लग गई। इससे स्लीपर के दो कोच जल गए। दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। रेलवे ने जांच के लिए टीम गठित की है। जो जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


मुंबई स्पेशल ट्रेन (04152) मंगलवार को सुबह पांच बजे सेंट्रल स्टेशन पहुुंची। इसके बाद न्यू वाशिंग लाइन में रैक को खड़ा किया गया। दोपहर तीन बजे के करीब अचानक दो कोचों से आग की लपटें उठने लगीं। जब तक दमकलों से आग पर काबू पाया जाता दोनों कोच जलकर खाक हो गए।  इन कोचों को रैक से काटकर अलग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें