फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के रैक बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, धमाके के साथ फटे ड्रम, मची अफरा तफरी

Fri, 23 Nov 2018 06:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में फजलगंज के प्रतापगंज गड़रियनपुरवा में शुक्रवार को लोहे के रैक बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में लगी बाइडिंग मशीन में शार्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने जैसे-तैसे बाहर भागकर अपनी जान बचाई। बिजली आपूर्तिं बंद करने के साथ ही फैक्ट्री के मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फजलगंज, कर्नलगंज और मीरपुर फायर स्टेशनों की दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकल-कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फैक्ट्री की एक दीवार का कुछ हिस्सा भरभराकर ढह गया। आग से  लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें