फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैलट में रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग के इलेक्ट्रिक पैनल में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट में बुधवार दोपहर रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग के इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। सेप्टिक ओटी के पास भी धुंआ निकलने से अफरा-तफरी मच गई। एक्सरे विभाग में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे के लिए पहुंचे मरीज, तीमारदार, स्टूडेंट, कर्मचारी और डॉक्टर जान बचाकर भागे। मौके पर मौजूद गार्डों ने अग्निशमन यंत्र से पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया। विभाग और अस्पताल के प्रशासनिक भवन की तीन घंटे बाद दोबारा विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई। हैलट प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग के बाहर दोपहर में ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड हवलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सवा दो बजे विभाग के इलेक्ट्रिक पैनल में अचानक आग लगने से लपटें उठने लगीं। आसपास धुआं फैलने लगा। यह देख उन्होंने तत्काल पास में लगे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाना शुरू किया। तभी साथ में ड्यूटी कर रहा आकाश चंद्र दो और मिनी अग्निशमन यंत्र ले आया। तीनों सिलिंडरों की मदद से पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

हादसे के दौरान रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग में कार्य कर रहे छात्रों ने बताया कि आतिशबाजी सी आवाजें आने पर उन्हें लगा कि विभाग के गेट के पास लगे कूलर में स्पार्किंग हो रही है। कूलर बंद किया तब तक वहां धुआं भरने लगा। बत्ती गुल हो गई। उस समय एक्सरे विभाग बंद किया जा रहा था। अल्ट्रासाउंड के लिए सात-आठ मरीज और तीमारदार थे। तीमारदार मरीजों को लेकर बाहर भागे। उस समय वहां करीब 50 स्टूडेंट थे।
विज्ञापन



इलेक्ट्रिक पैनल में आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ। अस्पताल में फायर एनओसी है। फिर भी आग क्यों लगी अवर अभियंता (इलेक्ट्रिक) से इसकी जांच करा रहा हूं। जेई से दो दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। यह सुझाव भी मांगा है कि ऐसा क्या किया जाए जिससे पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

- डॉ. सौरभ अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, हैलट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें