फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिठाई की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29:::विशंभर स्वीट हाउस में लगी आग के बाद उठती लपटें। संवाद
विज्ञापन


- स्टेशन रोड पर घटना से मची खलबली
दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। स्टेशन रोड स्थित मिठाई की दुकान पर शनिवार सुबह आग लग गई। टहलने निकले लोगों ने लपटें उठती देखकर दुकान संचालक और दमकल टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर करीब 45 मिनट बाद काबू पाया। हालांकि तब तक सारा सामान राख हो चुका था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित विशंभर स्वीट हाउस में शनिवार सुबह लगभग छह बजे आग लग गई। यह देखकर टहलने निकले लोगों में खलबली मच गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने दुकान संचालक विशंभर यादव को सूचना दी। इस पर उर्दू मोहल्ले आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विशंभर यादव ने बताया कि सुबह जैसे ही दुकान खोली, वैसे ही अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फायर विभाग के अनुसार, आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें