कानपुर के जाजमऊ स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गयी। फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गयी। जानकारी मिलते ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल गाड़ी आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।