कानपुर में बिरहाना रोड स्थित पीबी सोसायटी ज्वैलर्स में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। शोरूम से धुआं उठता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान हाहाकार मचा रहा। सीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। नुकसान कितना हुआ है इसका आकलन नहीं हो सका है।