फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को सोते समय शार्ट सर्किट से लगी आग, धुएं से घुटने लगा दम तो खुली आंख, इतने का हुआ नुकसान

Thu, 30 May 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
आग के बाद राख हो गया सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चांदबेहटा में लखनऊ रोड पर स्थित एक इमारत में शार्ट सर्किट के कारण बुधवार देर रात आग लग गई। घटना में इमारत में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में रखा काफी सामान जल गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू में किया। घटना में 30 लाख रुपये के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। 
विज्ञापन


चांद बेहटा में योगेश गुप्ता की दो मंजिला इमारत है। इस इमारत के एक हिस्से में केवाई इंटर प्राइजेज के नाम से संचालित एलजी की डीलरशिप का गोदाम है, जबकि दूसरे हिस्से में सौभाग्य गेस्ट हाउस का संचालन होता है। इसी इमारत के एक हिस्से में योगेश गुप्ता अपनी पत्नी रुपाली और पुत्र कुशाग्र के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

जब आग लगी तो घर में सो रहा था पूरा परिवार

बुधवार आधी रात के बाद अचानक एलजी के गोदाम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग जल्द ही पूरे गोदाम में फैल गई और फिर सौभाग्य गेस्ट हाउस को भी लपेटे में ले लिया। इसके कारण निकले धुएं से उलझन होने पर रुपाली गुप्ता जाग गईं और उन्होंने जीने का दरवाजा खोला, लेकिन तेज धुएं के कारण वह निकल नहीं सकीं।

उन्होंने अपने पति योगेश को जगाया, इसके बाद योगेश ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को देने के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को मोबाइल पर दी। लगभग 20 मिनट बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गए। आग को काबू करने में लगभग डेढ़ घंटा लग गया।

आग लगने के दौरान इमारत में फंसे योगेश गुप्ता, उनकी पत्नी रुपाली और पुत्र कुशाग्र को छत पर बुला लिया गया। छत से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सीढ़ी लगाकर तीनों को बाहर निकाला। योगेश गुप्ता ने बताया कि घटना में लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में इलेक्ट्रानिक उपकरण जलने की जानकारी उन्होंने दी है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी है। फिलहाल घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। इमारत के मालिक ने शार्ट सर्किट से घटना होने की बात कही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें