दोना-पत्तल गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बुधवार दोपहर रामादेवी स्थित कागज के दोना-पत्तल के गोदाम समेत तीन दुकानों में भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें छोड़ भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग की लपटों पर काबू पाया।