हमीरपुर के राठ में बोरिंग मशीन और प्लास्टिक पाइप के बड़े व्यापारी का गोदाम मंगलवार सुबह भीषण आग की चपेट में आ गया। गोदाम, दुकान और मकान का एक ही परिसर होने के कारण व्यापारी के परिवार ही नहीं हमीरपुर रोड तक दो घंटे अफरा-तफरी मची रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ-साथ नगर पालिका के टैंकरों की मदद लेकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग की चपेट में आया पठानपुरा मोहल्ला निवासी इंद्रपाल राजपूत का परिसर। पड़ाव चौराहे पर स्प्रिंकलर पाइप, बोरिंग मशीन, सबमर्सिबल पंप तथा बोरिंग व सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पाइपों की उनकी दुकान है। दुकान से ही सटा गोदाम और उनका मकान है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे गोदाम से धुआं उठता देख आग का पता चला।