यूपी के बिठूर क्षेत्र में रविवार को एक गणेश पंडाल में अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। आनन-फानन में आयोजकों ने आग बुझाई। वहीं कुछ लोगों ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
सूचना पर मौके पर पहुंचे बिठूर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस समय भारी फोर्स तैनात रही। पंडाल में आग लगने से टेंट के पर्दे, लकड़ी की मेज जल गई।