फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों से सुलग रहे चित्रकूट के दर्जनों जंगल, विभाग बेखबर, तड़पकर काल के गाल में समा रहे वन्य जीव

Sun, 14 Apr 2019 05:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट के जंगलों में कई दिनों से लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। रविवार दोपरह आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यहां मारकुंडी रेंज में भीषण आग लग गयी। उधर ददरीमाफी गांव के दर्जनों जंगल पिछले चार दिनों से सुलग रहे हैं। 
विज्ञापन


यहां आग बुझाने गया एक वन कर्मी भी झुलस गया। जानकारी के अनुसार कर्मी आग बुझाकर जंगल से लौट रहा था तभी खेत के पास शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। वन कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस समय चित्रकूट के भेड़ा जंगल मारकुंडी रेंज, मउकच जंगल मारकुंडी रेंज, मुनगा पेटुरा जंगल मारकुंडी रेंज, रईयागुड़ जंगल मारकुंडी रेंज, ब्यांड़ा जंगल मारकुंडी रेंज, मरैया भउठी मारकुंडी रेंज, ओहन जंगल कर्बी रेंज आग की चपेट में हैं। वन क्षेत्राधिकारी मारकुंडी का फोन नहीं उठ रहा। उधर तड़पकर काल के गाल मे समा रहे हैं वन्य जीव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें