फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अचानक लगी आग, मची भगदड़

Tue, 25 Feb 2020 03:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के मालरोड पर बीएसएनएल दफ्तर के पास स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में मंगलवार सुबह अचानक आग लगते ही कर्मचारियों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया, हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मालरोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सुबह दस बजे कर्मचारी पहुंच गए थे और काम शुरू करने जा रहे थे। कुछ ग्राहक की भी बैंक के अंदर आ चुके थे। इस बीच अचानक तेजी से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
Trending Videos
विज्ञापन

तेज धुंआ फैलने पर कर्मचारियों को पता लगा तो भगदड़ मच गई। अलार्म बजाकर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां पहुंची और भवन के पीछे से सीढ़ी लगाई गई।

दमकल जवानों ने भवन के अंदर पानी की बौछार करके आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन अफसर सुरेंद्र चौबे ने बताया कि आग में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। एक कंप्यूटर, प्रिंटर मशीन, घड़ी, विद्युत मीटर व कुछ दस्तावेज जल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें