फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग, लखनऊ और प्रयागराज रूट की छह ट्रेनें प्रभावित

Sun, 06 Jun 2021 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीजल ले जा रही मालगाड़ी में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। फायर उपकरण से आग बुझाई गई। इस घटना से लखनऊ और प्रयागराज रूट की छह ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
मालगाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजल लेकर जा रही मालगाड़ी के दो वैगनों में रविवार शाम कानपुर में मुरे कंपनी पुल के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग वैगन के बाहरी हिस्सों में लगी थी, आग अगर अंदर पहुंच जाती तो हालात बेकाबू हो सकते थे। आसपास आबादी वाला क्षेत्र भी है।
विज्ञापन


घटना के चलते शाम 6:18 से 7:10 बजे तक लखनऊ और प्रयागराज रूट की बिहार संपर्क क्रांति समेत छह स्पेशल ट्रेनें प्रभावित रहीं। आशंका है कि किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट वैगन पर फेंक दी होगी। ढक्कन से छलके डीजल की वजह से आग लग गई। मामले की जांच आरपीएफ ने शुरू कर दी है। 

मथुरा रिफाइनरी से डीजल लेकर गोंडा भारत पेट्रोलियम की साइड पर जा रही मालगाड़ी में आग लगने की सूचना लखनऊ फाटक क्रॉसिंग के गेट मैन विजय यादव ने गार्ड और ड्राइवर को वायरलेस पर दी। इसके बाद हरबंश मोहाल थाने, गेट मैन और मालगाड़ी के गार्ड के पास मौजूद फायर उपकरण से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन


लाटूश रोड फायरब्रिगेड की दो दमकलों के पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। आग तीसरे ओर 11वें वैगन में लगी थी। सूचना पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय, डीसीपी सोमेंद्र कुमार आदि मौके पर पहुंचे। हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी उत्तर रेलवे को दे दी गई है। इस मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 

साजिश की आशंका, जांच के आदेश
लखनऊ फाटक क्रॉसिंग से लेकर मुरे कंपनी पुल तक नशेबाजों का जमावड़ा रहता है। रेलवे पुलिस की इस बात की आशंका है कि किसी ने बीड़ी-सिगरेट जलाकर वैगन पर फेंकी होगी। इसी वजह से आग लगी। अगर आग वैगन के ढक्कन तक पहुंच जाती तो सभी वैगन, आसपास का इलाका चपेट में आ सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें