फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: टेनरी के केमिकल डिपो में फेंकी माचिस की तीली, धमाके के साथ उठी आग की लपटें

Mon, 22 Apr 2019 02:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टेनरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी में संजय नगर स्थित सीमा टेनरी के केमिकल डिपो में लगभग दोपहर 1:10 बजे तेज धमाके के साथ आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने बताया किसी मजदूर ने माचिस की जलती हुयी तीली या सिगरेट फेंक दी थी। 
विज्ञापन


जिससे केमिकल में आग लग गयी। आग की लपटे देखकर वहां हड़कंप मच गया। टेनरी में काम कर रहे सभी मजदूर भाग खड़े हुए। जिसके बाद केमिकल डिपाे के सभी मजदूरों को वहां से हटवाया गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी डालने की वजह से आग और भड़क गई। मोहल्ले के लोगो ने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें