कानपुर देहात के झींझक में रविवार को दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कोयला लेकर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को झींझक स्टेशन पर रोका गया। रेल कर्मियों ने पानी डाल कर आग बुझाई।
इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कानपुर से दिल्ली की तरफ कोयला लादकर जा रही अप की एमटीएस मालगाड़ी रविवार सुबह 11:16 बजे पर अंबियापुर स्टेशन से गुजर रही थी। उसी दौरान स्टेशन मास्टर अंबियापुर ने ट्रेन में गार्ड की बोगी से लगी पहली बोगी में लदे कोयले से धुआं निकलते देखा, जिसकी सूचना कंट्रोल को दी।