कानपुर। नवाबगंज में सोमवार रात एक मकान में भीषण आग लग गई। लोग शोर मचाते हुए जान बचाकर बाहर की ओर भागे। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों की गृहस्थी का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुराना कानपुर निवासी कृष्णा यादव के मकान में रात करीब 9:30 बजे घर के अन्य पांच से छह लोग मौजूद थे। तभी एक कमरे में उठी चिंगारी बिस्तर तक पहुंच गई। लपटें पर्दे और वहां रखी अलमारी तक पहुंच गई। इलाकाई लोगों के अनुसार कर्नलगंज फायर स्टेशन से 20 मिनट में दमकल की एक गाड़ी पहुंची। ब्रीदिंग सेट्स पहनकर मकान में घुसे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। (संवाद)