फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग करते समय वैन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। कस्बा स्थित एसबीआई बैंक के पास शुक्रवार रात वैन में गैस रिफिलिंग करते समय अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वैन में मोटर से रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन

डेरापुर के गांधी नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास शुक्रवार सुबह अवैध तरीके से वैन में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटर से अचानक चिंगारी निकली और सिलिंडर में आग लग गई। चालक ने सिलिंडर में लगी आग को बुझा लिया, लेकिन तक आग वैन में फैल गई। आग विकराल होने पर लोग वहां से भाग गए। चालक ने जलती वैन को आबादी से बाहर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होने से वह असफल रहा।
वहीं, मोहल्ले के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। दमकल के साथ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। मोहल्ले के लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। वैन मालिक की तलाश की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें