फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: वैशाली एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में लगी आग, धुआं देखकर रेलवे कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Sun, 05 Jan 2020 06:09 PM IST
शिखा पांडेय संवाद न्यूज एक्सप्रेस, इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही वैशाली एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे निकलता धुआं देखकर ट्र्रेन के गार्ड ने टूंडला कंट्रोलर को इसकी जानकारी दी। इटावा स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई गई। करीब 29 मिनट बाद ट्रेन कानपुर के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि मामूली आग लगी थी जिसे मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद तकनीकी टीम व गार्ड ने ट्रेन की जांच की। इसके बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले वैशाली एक्सप्रेस सुबह करीब 5 बजकर 8 मिनट पर जैसे ही इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो ट्रेन के गार्ड ने जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना दी थी। टूंडला कंट्रोलर को भी इससे अवगत कराया गया।

सूचना मिलते ही आनन-फानन में कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। इसके बाद 5 बजकर 37 मिनट पर ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें