आग का गोला बनकर दौड़ा कंटेनर, लाखों का माल राख
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में गाजियाबाद से बिहार माल ले जा रहे कंटेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर चालक ने सुनसान स्थान पर कंटेनर को खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से कंटेनर के साथ करीब 25 लाख का माल राख हो गया। फर्रुखाबाद निवासी राजू कुमार आजाद ट्रांसपोर्ट कंपनी गाजियाबाद का कंटेनर चलाता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह गाजियाबाद से बिहार कंटेनर में दवाएं, टायर, जूते-चप्पल और परचून का सामान लेकर जा रहा था।