फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में अब इमरजेंसी वॉर्ड में भड़की आग, आठ मरीजों को किया गया शिफ्ट

Tue, 30 Mar 2021 12:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में मंगलवार को फिर आग लगने से फैली दहशत 
- अस्पताल स्टॉफ ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया
विज्ञापन
कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में फिर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में रविवार सुबह आग लगने की घटना के दो दिन बाद फिर आग भड़कने से दहशत फैल गई। मंगलवार सुबह दो बार भड़की आग से अफरा-तफरी मच गई। पहले इमरजेंसी वॉर्ड के एसी में आग लगने पर सभी आठ मरीजों को तत्काल शिफ्ट कराया गया।

विज्ञापन


इसके करीब तीन घंटे बाद ही रूम नंबर एक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि अस्पताल स्टॉफ ने आनन फानन में अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। समय से दमकल की गाड़ियां भी आ गईं। मंगलवार सुबह करीब पौने चार बजे इमरजेंसी वॉर्ड में केबिन की छत पर लगे एसी व ट्यूबलाइट के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

तेज धुआं उठने पर स्टाफ को जानकारी हुई। इसपर स्टॉफ ने तत्काल चार मरीजों को जनरल वॉर्ड और बाकी चार मरीजों को एसबीयू वॉर्ड में शिफ्ट कराया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों ने ही अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाई। इस बीच सूचना पर दमकल गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें