फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: खाना बनाते समय लीकेज सिलेंडर में लगी आग, बच्ची की मौत, 7 झुलसे

Mon, 18 Jun 2018 04:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लीकेज सिलेंडर से लगी आग को बुझाते क्षेत्रीय लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी और सात लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस व क्षेत्रीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


हरदोई में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मापुर निवासी सत्यपाल के घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। आग लगने से काजल ( 10) पुत्री सत्यपाल की मौत हो गई। जबकि घटना में 7 लोग झुलस गए। आग बुझाने के लिए पानी व फायर सीज सिलेंडर का भी प्रयोग किया गया। 

घटना में झुलसे लोगों को उपचार के लिए पहले सीएचसी पिहानी ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें