फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया काबू

Sun, 30 Apr 2023 01:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गेहूं लदे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास में ओवर ब्रिज के ऊपर सुबह लगभग पांच बजे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रहा था। जब तक ड्राइवर गाड़ी को खड़ा कर पाता, तब तक सारे सिस्टम फेल होने से ट्रक डिवाइडर से जा टकराया।

विज्ञापन

अपने आप को आग की लपटों में घिरता देख ड्राइवर और खलासी ने कूदकर जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार, चालक रामू कुमार अपने खलासी अंशुल के 41 टन गेहूं लाद कर कासगंज से दानकुनी कोलकाता जा रहा था। इस दौरान पश्चिमी बाईपास के ऊपर चढ़ते ही गाड़ी की स्टेयरिंग फेल होने लगी।
ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता तब तक ट्रक डिवाइडर में जा टकराया। ट्रक में आग की लपटे उठने लगीं। देखते ही देखते ट्रेलर में भयंकर आग का प्रकोप छा गया। सुबह की वजह से आवागमन कम था। ड्राइवर और खलासी ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची
ग्रामीणों की मदद से पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी घटनास्थल पर लगभग 10 मिनट में ही तत्परता दिखाते हुए पहुंच गई।

हाईवे के दोनों तरफ आवागमन रोका गया
गाड़ी में सवार पेट्रोलिंग ऑफिसर बाबूलाल ड्राइवर सतीश सिंह और हेल्पर सुखवीर सिंह ने बताया कि गाड़ी में आग लगते ही थरियांव पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दूसरी गाड़ियों में आग ना लगे इसके लिए हाईवे को पुलिस के आने तक दोनों तरफ का आवागमन रोका गया।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे में आग पर पाया काबू
थाने के पास होने के बाद भी पुलिस लगभग आधे घंटे के बाद ही घटनास्थल पर पहुंच सकी। फायर ब्रिगेड टीम के आते-आते ट्रेलर का लगभग काफी नुकसान हो चुका था। लदे हुए गेहूं पर आग की लपटें उठना प्रारंभ हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें