फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माती कचहरी के बाहर झाड़ियों में लगी आग, दो घंटे में हुई काबू

Wed, 11 Mar 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती कचहरी के बाहर मंगलवार दोपहर में झाड़ियों में आग लग गई। लपटें व धुआँ उठने पर दमकल को सूचना दी गई। माती अग्निशमन केंद्र से तीन फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की जा सकी।
विज्ञापन




माती कचहरी परिसर की बाउंड्री के बाहर की ओर झाड़ियां व खरपतवार उगी है। गर्मी में खरपतवार सूख गई है। यहां चरवाहे मवेशी चराने आते हैं। मंगलवार दोपहर में झाड़ियों में आग लग गई। लपटें व धुआं उठने पर दमकल को सूचना दी गई। दोपहर करीब एक बजे अग्निशमन अधिकारी कपिल चाहर व दमकल कर्मी तीन फायर टैंकर लेकर पहुंचे। इसके बाद पानी की बौछार शुरू की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से सूखी खरपतवार में आग लगने की आशंका है। दोपहर तीन बजे आग काबू कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें