फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एट झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर चलती कार में एसी ब्लास्ट होने से लगी आग, युवक झुलसा

Sat, 21 May 2022 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
आग से जली कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एट हाईवे पर चलती कार में एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। हादसे में कार में फंसे युवक को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कार में आग लगने से यातायात प्रभावित रहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी दीपेंद्र कुमार सिंह का एट कस्बे में स्कूल है।
विज्ञापन


सुबह वह कार से स्कूल गए थे। शनिवार को दोपहर में तीन बजे कार से वह उरई जा रहे थे। उनकी कार हाईवे स्थित सोमई गांव के पास पहुंची तभी एसी में ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग से दीपेंद्र का चेहरा और हाथ झुलस गये। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। झुलसे दीपेंद्र को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें