खाली प्लाट में पड़े कूड़े में लगी आग, मची खलबलीइटावा। शहर के स्टेशन बजरिया के पास खाली प्लाट में पड़े कूड़े में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर आसपास बने घरों के लोग एकत्रित हो गए। देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती जा रही थी। यह लगभग आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर दमकल की टीम पहुंच गई। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर दमकल टीम ने पानी डालकर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। (संवाद)
घर में लगी आग, आनाज व गृहस्थी राख
चकरनगर। विकासखंड चकरनगर के ग्राम पंचायत नीवरी निवासी नरेंद्र सिंह परिहार के घर में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने समरसेबिल चालू करके भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उप जिलाधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया आग की सूचना पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।