शॉर्ट सर्किट से इलाहाबाद बैंक में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में सोमवार को मुस्करा इलाहाबाद बैंक में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है साथ ही बैंक के अभिलेख जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड सूचना मिलने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। मुस्करा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बैंक से जुड़ मोहल्ले के घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर गया जिसके बाद अपरा-तफरी मच गई। इलाकाई राकेश सोनी की भैंस करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।