फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नेहरूनगर में तीन मंजिला मकान के भूतल में शार्ट सर्किट से लगी दुकान में आग

विज्ञापन
नेहरूनगर में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। नेहरूनगर में गुरुवार रात तीन मंजिला मकान के भूतल स्थित टीवी रिपेयरिंग की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों की वजह से मकान की अन्य मंजिलों में भी धुआं भर गया। यहां रहने वाले आठ परिवारों के 30 लोगों का दम घुटने लगा। जान बचाकर भागते समय महिला गिर पड़ी, इससे उसको काफी चोट लग गई। चीखपुकार सुन आसपास के लोग दौड़े। मौके पर पहुंची दमकल ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नेहरूनगर में ब्रह्मनगर चौराहे के पास स्थित कुरील का हाता में तीन मंजिला मकान है। इसके भूतल पर दोनों तरफ 10 से 12 दुकानें हैं। इसमें एक दुकान प्रेमनगर निवासी जावेद आलम की टीवी व पैनल रिपेयरिंग की है। पहली मंजिल पर तीन परिवार, दूसरी मंजिल पर रामजी गुप्ता, वीरेंद्र कुमार व गुरमीत कौर का परिवार, तीसरी मंजिल पर दो परिवार रहते हैं। जावेद ने बताया कि उन्होंने रात में दुकान बंद की थी। करीब नौ बजे दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। वह जब तक पहुंचे तो पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी व चीख पुकार मची थी।

ऊपर की मंजिलों में रहने वाले आठ परिवार के 30 से ज्यादा लोग फंसे थे, जिसमें कुछ लोग रेलिंग से बाहर निकलने के लिए साड़ी बांधकर नीचे उतर रहे थे। इस दौरान वीरेंद्र की पत्नी निशा भी उतर रही थीं। तभी बाहर वीरेंद्र के चाऊमीन के ठेले पर वह गिर पड़ी, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उन्हें नवयुग अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां व एसीपी सीसामऊ मंजय सिंह समेत सर्किल का फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने अंदर फंसे परिवार को बाहर लगी सीढ़ियाें से एक-एक कर बाहर निकाला। इस दौरान दमकलकर्मी दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो गुरमीत परेशान थे। उन्हें बाहर निकालने लगे तो पीछे से एक पिल्ले की आवाज आई। इस पर दमकलकर्मी ने उसे उठाया और सभी को बाहर निकाला।

नेहरूनगर के तीन मंजिला मकान के भूतल पर बनी दुकान में आग लगी थी। इसके चलते कई परिवार ऊपर की मंजिल पर फंसे थे। दमकलकर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला है और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। जांच कराई जाएगी। - दीपक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी


आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी घर से बाहर आ गए। पुलिस और दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल से आग पर पानी डाला पर धुआं अधिक होने की वजह से आग काबू नहीं पाया जा सका।


कंधे पर लादकर महिला को सीढ़ी से उतारा दमकल कर्मी सीढि़यों के सहारे प्रथम तल पर पहुंचे। कमरों में भयंकर धुआं भर चुका था। लोग घबराए हुए थे। अंदर एक बुजुर्ग महिला सुखरानी (76) फंसी थीं। दमकलकर्मी ने अपने कंधे पर लादकर सीढ़ियों के सहारे उन्हें प्रथम तक की बालकनी से नीचे उतारा। इसके अलावा छह पालतू कुत्ते भी थे, जिन्हें फायरकर्मियों ने बाहर निकाल लिया।

फायर ब्रिगेड कर्मियों आदर्श कुमार सिंह, ध्रुपद, गौरव, अभिषेक यादव, सचिन और कमल ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला। आग बुझने के बाद इलाके के लोेगों ने पुलिस और दमकल कर्मियों का आभार प्रकट किया।
दुकान में आगल लगते ही धुआं पूरे इमारत में फैल गया। लोग जैसे ही अपने कमरों से बाहर निकले तो सीढ़ियों में धुआं और आग की लपटे दिखाई देने लगी। इलाके में शोर सुनकर लोग अपार्टमेंट की तरफ भागे। अपार्टमेंट के प्रथम तल से चीख पुकार की आवाज आने लगी। लोगों ने तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई और बचाव कार्यशुरू किया। यहीं नहीं कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिहाज से सबसे पहले इलाके की बिजली काटवा दी। उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें