फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रद्दी गोदाम में लगी आग,धुएं से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
रद्दी गोदाम में आग। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के कोयलानगर में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में रद्दी गोदाम में आग लग गई। धुआं फैला तो लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मूलगंज निवासी मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद इकबाल का रद्दी का गोदाम है। वह लोग शनिवार शाम को काम खत्म होने के बाद गोदाम बंद कर घर चले गए। देर रात करीब साढ़े तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। रद्दी की वजह से कुछ ही देर में आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। धुआं फैला तो लोगों को आग लगने की जानकारी हुई।

क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं। कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जाजमऊ फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि किसी अराजकतत्व ने गोदाम में कुछ ज्वलनशील वस्तु फेंक दी होगी। इआग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें