फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो जगहों पर लगी आग, गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। पहली घटना सरसौल स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास हुई जहां झाड़ियों में आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दूसरी घटना नवोदय विद्यालय के पास झाड़ियों और गेहूं के खेत में हुई जहां भीषण आग ने रामपुर निवासी किसान दानवीर सिंह भदौरिया की लगभग छह बिस्वा गेहूं की फसल को राख कर दिया। किसान ने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गई वरना सैकड़ों बीघे फसल जल सकती थी। नरवल और जाजमऊ फायर स्टेशन की तीन यूनिटों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई।जाजमऊ फायर स्टेशन प्रभारी राहुल नंदन ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें