कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के गज्जूपुरवा में मंगलवार दोपहर में एक टेनरी में वेल्डिंग की चिंगारी से स्प्रे डिपार्ट में आग लग गई। तिलकनगर निवासी अब्दुल्लाह की जाजमऊ के गज्जूपुरवा स्थित अब्दुल्ला टेनरी है। टेनरी में आग के दौरान वहां पर आधा दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। टेनरी में आग बुझाने के उपकरण मौजूद थे। दमकलकर्मी और टेनरीकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब 40 मिनट में काबू पाया। हालांकि नुकसान का अभी आंकलन नहीं हो सका हैं। (संवाद)