फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के कोयला नगर में रविवार देर रात को प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कोयला नगर में एजाज नाम के युवक का प्लास्टिक का गोदाम है। रविवार देर रात गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। लोगों ने दमकल समेत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस समेत दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जाजमऊ फायर स्टेशन के एफएसओ राहुल नंदन ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग को बुझा लिया गया है। किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें