फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान, दो की मौत

Tue, 23 Aug 2022 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दिबियापुर।

सार

विमल द्वार के सामने बने शोरूम की दूसरी और तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचीं दमकल की पांच गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयाास कर परिवार के लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फफूंद दिबियापुर मार्ग पर विमल द्वार के सामने बने दूसरी और तीसरी मंजिल में बने कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।  चौथी मंजिल पर रहे व्यापारी के परिवार की महिलाएं और बच्चे फंस गए। सूचना पर पहुंचीं दमकल की पांच गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयाास कर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। वहीं पड़ोस के घर खाली करा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो लोगों को मौत हो गई है।

विज्ञापन


कस्बे के विमल द्वार के सामने रवि शुक्ला, अमित और सुमित तीनों भाइयों की कपड़े की दुकानें हैं। तीन मंजिल का शोरूम बना हुआ है। जबकि चौथी मंजिल पर तीनों के परिवार रहते हैं। मंगलवार शाम आठ बजे के करीब दूसरी और तीसरी मंजिल में बने साड़ी व कपड़े के शोरूम में अचानक से तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

व्यापारी कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय तीनों का परिवार चौथी मंजिल पर था। आग लगने से रवि की पत्नी अवंतिका, अमित की पत्नी शिखा सुमित की पत्नी लक्ष्मी व बच्चे हनु, अदिति, सचि, चंगुन, एक वर्ष की मासूम के साथ 14 वर्षीय प्रणव, कर्मचारी कल्लू ऊपर ही फंस गए।
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी मिलते ही गेल व एनटीपीसी से पांच दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ऊपर फंसे पांच बच्चों और चार परिजनों को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला। घटना के समय रवि घर पर पूजा कर रहे थे, जबकि अमित और सुमित दुकान पर थे। मौके पर एडीएम रेखा एस चौहान, एसपी चारू निगम, सीओ सुरेंद्र नाथ यादव भी पहुंचे। घर पर तीन सिलिंडर रखे होने व आग लगने के कारण पड़ोस के घर भी खाली कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें