फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चलते कंटेनर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र के जाजमऊ फ्लाईओवर पर बुधवार रात चलते मौरंग लदे कंटेनर में आग लग गई। इस दौरान कंटेनर में मौजूद तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। तेज धमाकों से लोग सहम गए। घटना के बाद छह किमी का लंबा जाम लग गया। दमकल की दो गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उरई का रहने वाला पप्पू पासवान अपने साथी बुधई और एक अन्य साथी के साथ बुधवार शाम को उरई से मौरंग लादकर गोंडा उतारने के लिए जा रहा था। कंटेनर रामादेवी से जाजमऊ की तरफ बढ़ा था, तभी जाजमऊ फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। कंटेनर से रुक-रुक कर हो रहे धमाकों से आसपास के लोग भी सहम गए। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें