फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे, सेना मौके पर

Sat, 25 May 2019 10:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कलेक्टरगंज स्थित इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित लकी होटल के पास गुण मंडी में बनी पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। आग कितनी भयानक है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इमारत आग के गोले की तरह नजर आ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना भी मौके पर पहुंची है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इमारत की ऊपरी मंजिल में कई परिवार रहते हैं, जो अभी भी फंसे हुए हैं। जिनमें से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकला लिया गया है। हालांकि दो लोगों के झुलसने की जानकारी मिल रही है, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। इस इमारत के निचली मंजली में प्लास्टिक का गोदाम है, जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। 




 

 

विज्ञापन

आग बुझाते अग्निशमन कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कलक्टरगंज के अन्तर्गत चावलमंडी स्थित पाँच मंजिला इमारत के नीचे के दो फ्लोर में भयंकर आग लगने की सूचना पर रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। यहां पाँच मंजिला इमारत में फंसे तीसरे तल से पाँच लोग जिनमें उर्मिला मिश्रा पत्नी स्व0 प्रभाकर दयाल मिश्रा उम्र लगभग 70वर्ष, अनुराग मिश्रा पुत्र स्व0 प्रभाकर दयाल मिश्रा उम्र लगभग 40वर्ष, शशी मिश्रा पत्नी अनुराग मिश्रा उम्र लगभग 36वर्ष , श्रेया मिश्रा पुत्री अनुराग मिश्रा उम्र लगभग 05वर्ष, विनायक मिश्रा पुत्र अनुराग मिश्रा उम्र लगभग 2वर्ष को सुरक्षित निकाला गया।

वहीं चतुर्थ मंजिल में फंसे लोगो में निशा मिश्रा पत्नी सत्येन्द्र मिश्रा उम्र लगभग 48वर्ष, अनुष्का मिश्रा पुत्री सत्येन्द्र मिश्रा उम्र लगभग 15वर्ष  सहित इमारत में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें