फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोदाम में लगी आग, नौ लोगों ने भागकर बचाई जान, दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 10 Oct 2026 05:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुरवा के कारवालो नगर में शनिवार दोपहर दो मंजिला मकान के बेसमेंट में चल रहे पेंट ब्रश के गोदाम में भीषण आग लग गई। बेसमेंट से उठे घने धुएं और लपटों के बीच अफरातफरी मच गई। इस दौरान नौ लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। दमकल की सात गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जल गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


लाटूश रोड फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा ने बताया कि कारवालो नगर में जुगल कुमार के दो मंजिला मकान के बेसमेंट में पेंट ब्रश का गोदाम संचालित था। शनिवार दोपहर करीब 1:22 बजे आग लगने की सूचना मिली। लाटूश रोड अग्निशमन केंद्र की पहली गाड़ी पहुंची तो बेसमेंट से तेज धुआं निकल रहा था। इसके बाद मीरपुर, फजलगंज, लाटूश रोड और कर्नलगंज अग्निशमन केंद्रों की दमकल इकाइयां भी पहुंचीं।

 

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर मौजूद दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
दमकलकर्मियों ने ब्रीदिंग सेट पहनकर आग बुझाई। आग से पेंट ब्रश, उसे बनाने का कच्चा माल और धागा जल गया, जबकि कुछ सामान बचा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि बेसमेंट में गोदाम संचालन पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। घटनास्थल पर आग बुझाने के संसाधन नहीं मिले। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पूरी इमारत इसकी चपेट में आ सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें