फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समोसे बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, हादसा बचा

विज्ञापन
आग बुझने के बाद रेस्टोरेंट के बाहर रखा सिलिंडर - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे के पटेल चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार की दोपहर पाइप में लीकेज होने से सिलिंडर में आग लग गई। लपटें उठने पर अफरा तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने घरेलू गैस सिलिंडर में लगी आग बुझाई। बांस का टट्टर व अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर पटेल चौक पर रेस्टोरेंट में समोसा बनाते समय पाइप लाइन में लीकेज होने से सिलिंडर में आग लग गई। लपटें उठने पर कारीगर शोर मचाते हुए भाग निकला। बगल के दुकानदार भी शटर गिराकर सरक गए। किसी ने दमकल को सूचना दी। फायर स्टेशन प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और सिलिंडर की आग बुझाई। रेस्टोरेंट में बांस का टट्टर व अन्य सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। फायर स्टेशन प्रभारी राजनारायण ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग रेस्टोरेंट, मिठाई आदि की दुकानों पर हो रहा है। आग बुझाने के उपकरण भी रेस्टोरेंट में नहीं मिले। रेस्टोरेंट संचालक सारन को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें