फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के रूरा रोड पर मां मेडिकल स्टोर में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। दुकानदार भी झुलस गया। दमकल जवानों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखीं दवाएं और सामान जलकर राख हो गए। करीब 25 लाख के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के शंकर दयाल नगर के रहने वाले ऋषि अवस्थी शुक्रवार शाम मेडिकल स्टोर को बंद कर घर चले गए। देररात अचानक दुकान से निकल रहीं आग की लपटें और धुआं देख पड़ोसियों ने दुकानदार को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंचे ऋषि ने जैसे ही दुकान का शटर खोला वैसे ही आग की लपटें बाहर की तरफ आने से वह झुलस गया। पड़ोसियों ने ऋषि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फायर टैंकर लेकर अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदार ने आग से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दुकानदार ने मामले में फौती सूचना दर्ज कराई है। छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें