फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक शोरूम गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के अकबरपुर स्थित एक बाइक एजेंसी के प्रथम तल में लगी आग से उठती लपटें। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में शनिवार की देरशाम को एक बाइक शोरूम के प्रथम तल स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई। धुआं व आग की लपटें उठती देखकर आसपास रहने वाले लोगों ने शोर मचाया। दमकल को सूचना दी गई। छह फायर टेंडरों की मदद से लगभग दो घंटे में आग काबू की गई। इससे पहले लगभग करीब 80 बाइकें जल र्गइं। फिलहाल, पचास लाख से अधिक का नुकसान की बात कही जा रही है। एजेंसी कर्मियों का कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी संतोष ओमर का कस्बे में हाईवे किनारे संतोष मोटर्स नाम से बाइक शोरूम है। शोरूम के प्रथम तल पर गोदाम बना है। यहां नई बाइकें रखी थीं। शनिवार देरशाम एजेंसी कर्मी शोरूम बंद कर चले गए थे। इसी बीच अचानक आग लग गई। धुआं व आग की लपटें उठती देखकर आग लगने की जानकारी हुई। किसी ने दमकल को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह व अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार माती ने तीन फायर टेंडर लेकर पहुंचे। संकरी गली होने से किसी तरह गोदाम में पानी की बौछार की। भोगनीपुर से दो फायर टेंडर व सिकंदरा से एक फायर टेंडर मंगवाया गया। छह फायर टेंडर से लगातार पानी की बौछार के आग कम हुई तो कुछ दमकल जवान सीढ़ी लगाकर आग लगने वाले गोदाम तक पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की जा सकी। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में करीब 80 बाइकें जलने का अनुमान है। शोरूम मालिक बाहर है। सूचना पर वह आ रहे हैं। इसके बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।

आग से बचाकर बाइकें बाहर निकालते कर्मी।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें