फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज सिलिंडर में लगी आग, गृहस्थी जली

विज्ञापन
आग बुझने के बाद सि लिंडर देखते लोग। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। मैथा कस्बे के दुंदपुर गांव में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। तब तक गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

दुंदपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव की पत्नी लक्ष्मी रविवार की सुबह आठ बजे रसोई गैस से खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर से गैस रिसाव होने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाती आग ने विकराल रूप ले लिया।
इससे घर में रखा गेहूं, चावल, धान, भूसा, कपड़े सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। एसडीएम राम शिरोमणि ने बताया कि पीड़ित को एक सप्ताह के लिए भोजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। क्षति आकलन कराकर नियमानुसार मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें