फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ सभी क्षेत्रो में निरीक्षण, 50 से ज्यादा पर एफआईआर, कई वाहनो का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सुबह 6 बजे ही निकले सभी मजिस्ट्रेटो ने अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर 50 से अधिक लोगों पर लॉक डाउन तोड़ने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कई वाहनों का चालान भी किया गया। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सीतामऊ तथा एसीएम तीन आलोक अगिनहोत्री ने सीसामऊ में लॉक डाउन का पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने कलक्टरगंज , नयागंज, एक्सप्रेस रोड पर सब्जी फल बेचने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। तीन ठेले जब्त किए गए। एसीएम दो अमित राठौर व क्षेत्राधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बाबूपुरवा और रेल बाजार हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लॉक डाउन तोड़ने पर 88 वाहनों का चालान किया। एक दुकान खुली होने पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसीएम एक आरसी वर्मा ने नौबस्ता क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। यह अभियान रोजाना सुबह 6 बजे से 11 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें