फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज निकला फरदीन: शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म, अब साथ देने से मुकर गया

Mon, 13 Jul 2026 10:26 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जसपुरा थाने में युवती की तहरीर पर प्रेमी समेत तीन के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुरा थानाक्षेत्र में एक युवक युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा, अब वह शादी से मुकर गया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर युवक व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं। जसपुरा थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया फरदीन ने उसकी बेटी को प्रेम प्रसंग में फंसा लिया था।
विज्ञापन


उसके बाद से दोनों का मिलना-जुलना हुआ। इस दौरान फरदीन ने युवती से शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच फरदीन किसी अन्य युवती के संपर्क में आ गया। यह जानकारी युवती प्रेमी के घर बताने गई तो प्रेमी के घरवालों ने अभद्रता की।

पीड़िता के पिता ने बताया कि थाने में शिकायत की तो फरदीन वहां शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन जब कोर्ट मैरिज का नंबर आया तो वह गांव छोड़कर भाग गया। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फरदीन, अंजुम और इमामुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विवेचक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुंबई भाग गया प्रेमी
प्रेमी फरदीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की भनक जैसे ही उसे लगी तो वह मुंबई भाग गया है। इससे पहले वह छतरपुर सहित अन्य जगह भी गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें