फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत पर पत्नी समेत छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रतनपुर कॉलोनी निवासी आशा कार्यकर्ता रामबेटी ने पुलिस को बताया कि मर्चेंट नेवी में कार्यरत बेटे विकास की वर्ष 2023 में लउआखेड़ा निवासी धीर सिंह की बेटी कीर्ति से शादी हुई थी। विकास 15 अक्तूबर 2025 को छुट्टी पर घर आया था। 18 मई को विकास ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना वाले दिन घर में पति-पत्नी ही थे। आरोप है कि पति की मौत के बाद कीर्ति ने मायके वालों को बुलाकर दबाव बनाया और पुलिस के सामने ही घर से करीब छह-सात लाख के सोने के जेवर, नकदी, बीमा पॉलिसी के दस्तावेज व अन्य सामान लेकर चली गई। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत मायके पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें