कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर में आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) का रविवार को समापन हुआ। विभिन्न विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नेतृत्व, शोध, कूटनीति और वैचारिक कौशल का प्रदर्शन किया। मानवाधिकार परिषद, सुरक्षा परिषद, महिलाओं की स्थिति, पर्यावरण, अंतरराष्ट्रीय मामले, आर्थिक एवं वित्तीय मामले, अखिल भारतीय राजनीतिक दल सम्मेलन, भारतीय पुलिस सेवा आदि पर चर्चा की। मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक आलोक मिश्रा रहे। विद्यालय की ओर से कुल 1.53 लाख की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सर्वाधिक विद्यालयीय प्रतिनिधिमंडल का पुरस्कार डीपीएस बर्रा, सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधिमंडल का पुरस्कार सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर को मिला। प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
.