फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाजपा पदाधिकारी की कार में तोड़फोड़ में सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा बैराज से गणपति विसर्जन कर लौट रहे भाजपा के उत्तर जिला के सह कोषाध्यक्ष शैल शुक्ला के परिवार की कार रोककर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई दो टीमों ने तीनों आरोपियों को पकड़ा है। इसके बाद वह लोग जमानत पर छूट गए। रामगंज निवासी शिखर शुक्ला ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि रविवार शाम वह परिवार के साथ इनोवा क्रिस्टा से गंगा बैराज गए थे। शाम को लौटते वक्त छह-सात लोगों ने कार रोक ली। ईंट पत्थर से हमला कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। परिजन को भी पीटा। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें