फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'शादी से पहले से मेरे और खुशबू के संबंध...', विवाह के 20 दिन बाद पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा; युवक ने दी जान

Wed, 29 Jul 2026 03:05 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा में युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी, प्रेमी समेत नौ पर एफआईआर दर्ज की गई है। तीन हिरासत में लिए गए हैं। युवक ने शादी के 20 दिन बाद अपनी पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा था, अगले दिन युवक ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में शादी के करीब 20 दिन बाद युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी, उसके प्रेमी, ससुर, साले और पांच अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पत्नी खुशबू का जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में उपचार चल रहा है। पुलिस वायरल वीडियो, मोबाइल फोन, चैट और दोनों पक्षों के बयानों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जुगरामऊ निवासी लल्ला सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र अंकित की शादी छह जुलाई को बकेवर थाना क्षेत्र के नौधना गांव निवासी खुशबू के साथ हुई थी। आरोप है कि 26 जुलाई को खुशबू अंकित को अस्पताल ले जाने की बात कहकर घर से निकली। 
विज्ञापन

दोनों पुराना बस स्टैंड पहुंचे, जहां खुशबू ने अंकित को कुछ सामान लेने के बहाने थोड़ी दूर भेज दिया। इसी दौरान अंकित को संदेह हुआ तो वह वापस लौटा। आरोप है कि उसने खुशबू को चार-पांच युवकों से बातचीत करते देखा। विरोध करने पर युवकों ने अंकित के साथ गाली-गलौज की। 

'शादी से पहले से उसके खुशबू से संबंध हैं'
उनमें से एक युवक ने अपना नाम सौरभ बताते हुए कहा कि शादी से पहले से उसके खुशबू से संबंध हैं और वह उसे अपने साथ ले जाने आया है। इस बात को लेकर अंकित और खुशबू के बीच विवाद हो गया। बाद में अंकित किसी तरह पत्नी को लेकर घर लौट आया और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। 

 

'झूठे दहेज मुकदमे में फंसाने की धमकी दी'
घटना की जानकारी मिलने पर खुशबू के पिता रविंद्र सिंह और भाई पिंटू भी उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुशबू का पक्ष लेते हुए अंकित और उसके परिवार के साथ अभद्रता की और झूठे दहेज मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। किसी तरह मामला उस समय शांत हो गया, लेकिन रविवार की घटना के बाद अंकित गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा। 
 

अंकित ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
उसने परिजनों को बताया था कि बस स्टैंड पर मिले युवक सौरभ ने धमकी दी थी कि वह खुशबू को किसी भी हालत में अपने साथ ले जाएगा। इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर अंकित ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पत्नी खुशबू, प्रेमी सौरभ, ससुर रविंद्र सिंह, साले पिंटू और पांच अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया पति की मौत के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली खुशबू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें