फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दंपती समेत चार पर खुदकुशी के लिए उकसाने की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के अहिरवां में बीती 15 सितंबर को विवेक कुमार उर्फ सचिन (25) के जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। मूलरूप से कानपुर देहात के रनियां के बिलई गांव निवासी अवधेश कुमार के बेटे विवेक कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। सचिन अहिरवां में अपनी मौसी सुरुचि के घर पर रहकर वह एसएससी की तैयारी कर रहा था। अरविंद का आरोप है मौसी के पड़ोसी अजय उर्फ छोटे की पत्नी पारुल सचिन से मोबाइल पर बात करती थी। जानकारी होने पर अजय, उसके बड़े भाई और नाना छेदी ने उसे जान से मार देने की धमकी दी थी। इससे दहशत में आकर सचिन ने आत्महत्या कर ली थी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें