फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता पर जानलेवा हमला, एएसपी से बोले- 'शिकायत की लेकिन नहीं आई पुलिस'

Tue, 08 Aug 2017 08:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
परिवार संग लखनऊ जा रहे भाजपा नेता पर लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर उन्नाव के अनवार नगर मोड़ के पास कार सवार युवकों ने हमला बोल दिया। जबरन कार रुकवाकर युवकों ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। भाजपा नेता ने मौके से ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मगर सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मारपीट करने वाले युवकों के मौके से भागने के बाद पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। कार्रवाई न होने पर मंगलवार को वह एसपी कार्यालय पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रत्नेश सिंह चंदेल सोमवार को परिवार के साथ लखनऊ कार से जा रहे थे। अभी वह लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर अनवार नगर मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी एक कार ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की।
विज्ञापन


दो बार के प्रयास में कार ओवरटेक कर उनकी कार के आगे आ गई और उन्हें रोक लिया। रत्नेश सिंह के अनुसार जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक ओवरटेक करने वाली कार से कुछ युवक नीचे उतरे और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस पर उन्होंने अपना बचाव कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। राजमार्ग पर मारपीट होते देख मौके पर भीड़ जुट गई।

जिससे कार सवार युवक भाग निकले। रत्नेश सिंह ने बताया कि उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कोतवाली पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

इस पर मंगलवार को वह एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस बारे में कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। कोई शिकायत आती है तो वह घटना की जांच कराएंगे।
विज्ञापन


-एएसपी से कहा, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें