फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: जेल से छूटे युवक को शातिर ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान, हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिला जेल से छूटे युवक पर गुरुवार देर शाम शातिर व उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमलावर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। इससे हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन


हमलावर की एक बाइक मौके पर ही छूट गई। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर घायल को कोतवाली लायी। एसएसआई ने बताया कि तीन नामजद समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शहर के मोहल्ला नरायनदास गली निवासी लक्ष्मण गुप्ता काफी समय से जिला जेल में बंद था। देर शाम वह जमानत पर छूटा।

 
विज्ञापन

रात करीब 8.30 बजे वह अपने साथी के साथ जिला जेल चौराहे पर पहुंचा। इसी दौरान साहबगंज चौराहा निवासी एक शातिर छह साथियों के साथ पहुंच गया और लक्ष्मण पर हमला कर दिया। भीड़-भाड़ वाले चौराहे पर शातिर ने लोगों की परवाह किए बगैर लक्ष्मण गुप्ता को पकड़ लिया और बेरहमी पीट दिया।

आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाना चाहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हमलावर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर हमलावर वहां से भाग गए। एक हमलावर की बाइक मौके पर छूट गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

घायल लक्ष्मण गुप्ता ने तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अजय नारायण ने बताया कि हमला करने वाला शातिर आरोपी लक्ष्मण गुप्ता के साथ  भी जेल में बंद था। पहले दोनों साथ में काम करते थे। जेल में हुए विवाद की रंजिश हमला किया गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें